शेयर मंथन में खोजें

आज काफी चढ़ता-गिरता रहेगा बाजार

सुदर्शन सुखानी, निदेशक, एसएस ट्रेंड एनालिसिस सर्विसेज

आज बाजार काफी चढ़ता-गिरता रहेगा और इसमें सौदे करना ठीक नहीं होगा। निफ्टी का दिन भर का दायरा 2,500 से 2,750 तक का रह सकता है। इतने बड़े दायरे में निफ्टी बार-बार ऊपर-नीचे जा सकता है और इस चाल को पकड़ना काफी मुश्किल होगा।


जहाँ तक आगे की बात है, मंदी का दौर अभी खत्म नहीं होने वाला है। निफ्टी 2,500 के नीचे तो जायेगा ही। इतनी बड़ी गिरावट के बाद बाजार थोड़ा रुक सकता है, थोड़ा ऊपर जा सकता है, किन्हीं स्तरों पर जमने की कोशिश कर सकता है, लेकिन मोटा रुझान तो नीचे का ही है। ये मंदी के बाजार का अंत नहीं है। सारी दुनिया के बाजार लंबी अवधि के लिए मंदी के दौर में आ चुके हैं।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!