शेयर मंथन में खोजें

कैस्ट्रॉल इंडिया (Castrol India) खरीदें : एसएमसी ग्लोबल (SMC Global)

एसएमसी ग्लोबल (SMC Global) ने कैस्ट्रॉल इंडिया (Castrol India) के लिए 420-425 के स्तरों पर खरीदारी करने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग फर्म ने इसके लिए 445-455 रुपये के स्तरों पर लक्ष्य भाव दिया है और इस सौदे में घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 407 रुपये रखने के लिए कहा है। बीएसई में गुरुवार 13 अप्रैल को कैस्ट्रॉल इंडिया का शेयर 423.25 रुपये पर बंद हुआ। 27 दिसंबर 2016 को यह शेयर 353.20 रुपये तक नीचे गया था, जो इसका पिछले 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर है। वहीं 05 अक्टूबर 2016 को इसके 52 हफ्तों का उच्च स्तर 495.30 रुपये का रहा। दैनिक चार्ट में कंपनी के शेयर का 200 दिनों का एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (EMA) वर्तमान में 415.14 रुपये पर चल रहा है। एसएमसी ने अपनी रिपोर्ट में जिक्र किया है कि तेज गिरावट के बाद इसने 370 स्तरों के पास सहारा लिया और अपने खोये हुए पूरे मूल्य को पुनर्प्राप्त कर लिया, जो सकारात्मक संकेत है। इसके अलावा, पिछले हफ्ते बाकी काउंटरों में गिरावट के बावजूद इसने अपनी ऊपर की गति को बनाये रखा, जो इसकी ताकत को दर्शाता है। (शेयर मंथन, 14 अप्रैल 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख