शेयर मंथन में खोजें

बालकृष्ण इंडस्ट्रीज (Balkrishna Industries) खरीदें : एसएमसी ग्लोबल (SMC Global)

एसएमसी ग्लोबल (SMC Global) ने बालकृष्ण इंडस्ट्रीज (Balkrishna Industries) के लिए 1,570-1,580 के स्तरों पर खरीदारी करने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग फर्म ने इसके लिए 1,730-1,760 रुपये के स्तरों पर लक्ष्य भाव दिया है और इस सौदे में घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 1,500 रुपये रखने के लिए कहा है। बीएसई में शुक्रवार 09 जून को बालकृष्ण इंडस्ट्रीज का शेयर 1,589.80 रुपये पर बंद हुआ। 24 जून 2016 को यह शेयर 650 रुपये तक नीचे गया था, जो इसका पिछले 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर है। वहीं 08 जून 2017 को इसके 52 हफ्तों का उच्च स्तर 1,623 रुपये का रहा। दैनिक चार्ट में कंपनी के शेयर का 200 दिनों का एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (EMA) वर्तमान में 1,216.42 रुपये पर चल रहा है। एसएमसी ने अपनी रिपोर्ट में जिक्र किया है कि जैसा कि चार्ट पर देखा जा सकता है यह शेयर निरंतर हायर हाइज और हायर लोज में कारोबार कर रहा है, जिसकी प्रकृति तेज है। इसके अलावा, इसमें दो महीनों तक ठहराव (कंसोलिडेशन) रहा। इसने दैनिक चार्ट पर "उल्टा सिर और कंधा" पैटर्न बनाया है, जो निकट अवधि में इसमें और खरीदने का सुझाव देता है। (शेयर मंथन, 10 जून 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख