शेयर मंथन में खोजें

नये रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ अमेरिकी बाजार

मंगलवार को वित्तीय तथा बैंक शेयरों में आयी मजबूती से अमेरिकी बाजार के प्रमुख सूचकांक नये रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुए।

हालाँकि आईफोन के नये संस्करण के लॉन्च के बाद ऐप्पल में आयी गिरावट ने अमेरिकी बाजार में हुई बढ़त को कम कर दिया। उत्तर कोरिया और अमेरिका की बीच हुई थोड़ी शांति और तूफान इर्मा के आशंका से कम तबाही मचाने के बाद निवेशकों ने एक बार फिर से जोखिम भरी संपत्तियों में निवेश शुरू कर दिया है।
मंगलवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 61.49 अंक या 0.28% की बढ़त के साथ 22,118.86 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 22.02 अंक या 0.34% की मजबूती के साथ 6,454.28 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 8.37 अंक या 0.34% की मजबूती के साथ 2,496.48 पर बंद हुआ। इसके अलावा मंगलवार को अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 0.33% की मजबूती दर्ज की गयी और डब्लूटीआई क्रूड 48.23 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर कल यूरोपीय बाजार में भी वृद्धि दर्ज की गयी। (शेयर मंथन, 13 सितंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख