शेयर मंथन में खोजें

बाजार में आयी मजबूती, निफ्टी पहुँचा 10,100 के करीब

सकारात्मक वैश्विक संकेतों के कारण मंगलवार को बाजार में बढ़त दर्ज की गयी, जिससे सेंसेक्स 32,000 के ऊपर बंद हुआ।

आज बीएसई रियल्टी इंडेक्स ने 2.11% की वृद्धि के साथ सबसे बेहतर प्रदर्शन किया। बीएसई सेंसेक्स सोमवार के 31,882.16 के बंद स्तर की तुलना में मजबूती के साथ 32,029.15 पर खुला और अंत में 276.50 अंक या 0.87% की मजबूती के साथ 32,158.66 पर बंद हुआ। सत्र के दौरान सेंसेक्स 32,172.46 अंक तक ऊपर चढ़ा, जबकि 31,950.24 अंक के निचले स्तर तक फिसला। दूसरी ओर निफ्टी 10,006.05 के मुकाबले बढ़ोतरी के साथ 10,056.85 पर खुला और 87.00 अंक या 0.87% की वृद्धि के साथ 10,093.05 पर समाप्त हुआ। सत्र के मध्य में निफ्टी का उच्च स्तर 10,097.55 और निचला स्तर 10,028.05 रहा। बाजार में मजबूती के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या ज्यादा होने से वीआईएक्स (VIX) सूचकांक 4.87% की कमजोरी के साथ 11.75 पर बंद हुआ। आज कुल शेयरों में बीएसई पर 1,455 शेयर मजबूती और 1,146 शेयर कमजोरी के साथ बंद हुए, जबकि इसके 157 शेयर सपाट रहे। दूसरी ओर बाजार के छोटे-मंझोले सूंचकांकों में भी मजबूती आयी। बीएसई मिडकैप में 1.08% और बीएसई स्मॉल में 1.01% की बढ़त दर्ज की गयी। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 में 1.05% और निफ्टी स्मॉल में 100 1.05% की मजबूती आयी।
आज के कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में टाटा स्टील में 3.30%, सन फार्मा में 3.17%, टाटा मोटर्स में 3.14%, हिंदुस्तान यूनिलीवर में 2.26%, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा में 1.67% और कोटक महिंद्रा बैंक में 1.57% की मजबूती आयी। गिरने वाले शेयरों की बात करें तो विप्रो में 1.00%, ओएनजीसी में 0.76%, हीरो मोटोकॉर्प में 0.72%, एनटीपीसी में 0.38%, और मारुति में 0.06% की गिरावट आयी। निफ्टी 50 के 51 शेयरों में से 41 शेयर तेजी और 10 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं बीएसई के 31 शेयरों में से 26 शेयर हरे और 5 शेयर लाल निशान में रहे। (शेयर मंथन, 12 सितंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख