शेयर मंथन में खोजें

पीएनबी (PNB), अंबुजा सीमेंट (Ambuja Cement) खरीदें : आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने आज के एकदिनी कारोबार में पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank), अंबुजा सीमेंट (Ambuja Cement) और जेएसडब्लू स्टील (JSW Steel) में खरीदारी की सलाह दी है।

ब्रोकिंग फर्म ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि पीएनबी में 959-960 रुपये के दायरे में खरीद कर 9748/982 रुपये और इससे ऊपर का लक्ष्य रखा जा सकता है। इसमें घाटा काटने का स्तर 951 रुपये का रखें।

अंबुजा सीमेंट में 225.50-226 रुपये के दायरे में खरीद कर 229.80/232 रुपये या इससे ऊपर का लक्ष्य रखें। इसमें घाटा काटने का स्तर 223.50 रुपये का रखें।

जेएसडब्लू स्टील में 1252 रुपये से ऊपर खरीद कर 1272/1282 रुपये और इससे ऊपर का लक्ष्य रखा जा सकता है। इसमें घाटा काटने का स्तर 1242 रुपये का रखें। (शेयर मंथन, 12 नवंबर 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!