शेयर मंथन में खोजें

आक्रामक सौदों से बचें, चुनिंदा शेयरों पर रखें निगाह : एंजेल ब्रोकिंग

एंजेल ब्रोकिंग के मुताबिक अगले कुछ समय तक शेयर बाजार अंतरराष्ट्रीय बाजारों से मिले संकेतों के आधार पर कारोबार करेगा।

ब्रोकिंग फर्म के मुताबिक आने वाले दिनों में बाजार में उतार-चढ़ाव का माहौल बना रह सकता है। एंजेल ब्रोकिंग के मुताबिक ऐसे वक्त में निवेशक किसी बड़े या आक्रामक सौदों से पूरी तरह बचें। ऐसे शेयर जिनकी फंडामेंटल मजबूत दिख रहे हों उनपर निगाह रखें। एंजेल ब्रोकिंग के मुताबिक बढ़त के रुख पर निफ्टी को 8,760 पर बाधा देखने को मिल सकती है। वहीं गिरावट आने पर 8,630 और 8,600 पर समर्थन मिल सकता है।

बैंकिग क्षेत्र के लिए ब्रोकिंग फर्म का मानना है कि बैंकिंग सूचकांक के लिए बढ़त के दौरान 19,200 और 19,300 के स्तर बाधा उत्पन्न कर सकते हैं वहीं गिरावट के रुख पर 18,900 और 18,800 के स्तर पर समर्थन मिल सकता है। (शेयर मंथन, 19 मार्च 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!