शेयर मंथन में खोजें

एसीसी और डीएलएफ खरीदें: सिमी

तकनीकी विश्लेषक सिमी भौमिक ने सोमवार को  एसीसी और डीएलएफ के शेयरों में खरीदारी सौदे करने की सलाह दी है।

सिमी का कहना है कि एसीसी के भाव में थोड़ी गिरावट आने पर इसे खरीदना चाहिए। इसका मौजूदा भाव 766.10 रुपये है। उन्होंने इस सौदे के लिए 774-780 रुपये का लक्ष्य दिया है। उनके मुताबिक इसमें घाटा काटने का स्तर 757 रुपये पर रख कर चलें।
इसके अलावा, डीएलएफ को भी उन्होंने थोड़ी गिरावट आने पर खरीदारी के लिए चुना है। उनका कहना है कि यह शेयर 375.05 रुपये के मौजूदा भाव से 381-384 रुपये के लक्ष्य तक जा सकता है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 367 रुपये का है। ये दोनों सलाह एकदिनी (इंट्राडे) सौदों के लिए है।
स्पष्टीकरण: इन शेयरों में विश्लेषक या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं। (शेयर मंथन, 23 नवंबर 2009)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख