शेयर मंथन में खोजें

आईओसी, डिविस लैब खरीदें, जेपी एसोसिएट्स बेचें: आनंद राठी सिक्योरिटीज

ब्रोकिंग फर्म आनंद राठी सिक्योरिटीज की सलाह है कि आज इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसी) और डिविस लेबोरेटरीज खरीदें।

वहीं,  जयप्रकाश एसोसिएट्स बेचने की सलाह भी दी है। इंडियन ऑयल (297 रुपये) को 292-299 रुपये भाव पर खरीदने की सलाह आनंद राठी सिक्योरिटीज ने दी है। उनका कहना है कि निवेशक 308 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदारी करें। घाटा काटने का स्तर 290 रुपये रखें। आनंद राठी सिक्योरिटीज के मुताबिक डिविस लेबोरेटरीज (597.35 रुपये) में 590-600 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। सौदे के लिए 625 रुपये लक्ष्य दिया है और घाटा काटने का स्तर 580 रुपये है।
जयप्रकाश एसोसिएट्स (225.80 रुपये) में आनंद राठी सिक्योरिटीज की सलाह बिकवाली करने की है। शेयर को 224-230 रुपये के भाव पर बेचें। निवेशक 215 रुपये का लक्ष्य और घाटा काटने का स्तर 233 रुपये रखें। आनंद राठी सिक्योरिटीज ने यह राय एक-दिनी (इंट्रा-डे) सौदों के लिए दी है।

स्पष्टीकरण: इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं। (शेयर मंथन, 26 नवंबर 2009)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख