शेयर मंथन में खोजें

कैर्न, मोजर बेयर बेचें, केनरा बैंक खरीदें: सिमी भौमिक

तकनीकी विश्लेषक सिमी भौमिक की सलाह है कि आज कैर्न इंडिया और मोजर बेयर में बिकवाली करनी चाहिए। साथ ही उन्होंने केनरा बैंक खरीदने की सलाह दी है।

कैर्न इंडिया का मौजूदा भाव 275.05 रुपये है। सिमी भौमिक के मुताबिक 271-269 रुपये के लक्ष्य के साथ इस शेयर को बेचना फायदेमंद होगा। इस सौदे के लिए 278.50 रुपये पर घाटा काटने का स्तर रखें। इसके अलावा, मोजर बेयर (78.10 रुपये) को 76.50-75.70 रुपये के लक्ष्य के साथ बेचें। इस सौदे के लिए घाटा काटने का स्तर 79.75 रुपये का है।

केनरा बैंक के शेयर के भाव में गिरावट आने पर इसमें खरीदारी करने की सलाह दी गयी है। इसका मौजूदा भाव 385.25 रुपये है। इस सौदे में 390-393 रुपये का लक्ष्य और घाटा काटने का स्तर 381 रुपये का रखें। सिमी भौमिक ने इन शेयरों पर यह सलाह एकदिनी (इंट्राडे) कारोबार के लिए दी है। (शेयर मंथन, 27 नवंबर 2009)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख