शेयर मंथन में खोजें

रैनबैक्सी, कोलगेट पामोलिव, डॉ. रेड्डीज खरीदें: आनंद राठी सिक्योरिटीज

आनंद राठी सिक्योरिटीज ने रैनबैक्सी लेबोरेटरीज, कोलगेट पामोलिव और डॉ. रेड्डीज लेबोरेटरीज को खरीदने की सलाह दी है।

रैनबैक्सी लेबोरेटरीज (441 रुपये) को 420-430 रुपये के स्तर पर खरीदने की सलाह आनंद राठी सिक्योरिटीज ने दी है। इस सौदे के लिए 440 रुपये का लक्ष्य है और घाटा काटने का स्तर 418 रुपये है। ब्रोकिंग फर्म की सलाह है कि कोलगेट पामोलिव (694 रुपये) को 680-690 रुपये के स्तर पर खरीदें।  इस सौदे के लिए 702 रुपये का लक्ष्य है और 677 रुपये घाटा काटने का स्तर है।
डॉ. रेड्डीज लेबोरेटरीज (1111.50 रुपये) को 1095-1115 रुपये के स्तर पर खरीदने की सलाह दी है। आनंद राठी सिक्योरिटीज का कहना है कि इस सौदे के लिए 1145 रुपये का लक्ष्य और 1085 रुपये घाटा काटने का स्तर रखें। आनंद राठी सिक्योरिटीज की यह सलाह एक-दिनी (इंट्रा-डे) सौदों के लिए दी है।
स्पष्टीकरण: इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं। (शेयर मंथन, 27 नवंबर 2009)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख