शेयर मंथन में खोजें

डीएलएफ, एचडीआईएल, आईवीआरसीएल, रिलायंस कैपिटल, आईसीआईसीआई बैंक बेचें: आशु

तकनीकी विश्लेषक आशु कक्कड़ की सलाह है कि डीएलएफ, एचडीआईएल, आईवीआरसीएल, रिलायंस कैपिटल और आईसीआईसीआई बैंक में बिकवाली करें।

आशु कक्कड़ के मुताबिक डीएलएफ (354.30 रुपये) को 345 रुपये के लक्ष्य के साथ बेचें। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 356 रुपये है। एचडीआईएल का मौजूदा भाव 318 रुपये है। इस सौदे के लिए आशु ने 308 रुपये का लक्ष्य दिया है और घाटा काटने का स्तर 320 रुपये है। आईवीआरसीएल (378.45 रुपये) को बेचने की सलाह आशु कक्कड़ ने दी है। इस शेयर को 367 रुपये के लक्ष्य के साथ बेचें। आशु के मुताबिक निवेशक घाटा काटने का स्तर 380 रुपये रखें। रिलायंस कैपिटल का मौजूदा भाव 827.85 रुपये है। आशु की सलाह है कि 810 रुपये के लक्ष्य के साथ इस शेयर को बेचें। इस सौदे के लिए घाटा काटने का स्तर 830 रुपये है। आशु कक्कड़ ने आईसीआईसीआई बैंक (865.50 रुपये) को 850 रुपये के लक्ष्य के साथ बेचने की सलाह दी है। इस सौदे के लिए घाटा काटने का स्तर 867.5 रुपये है। आशु कक्कड़ की यह सलाह एक-दिनी (इंट्रा-डे) सौदों के लिए है।
स्पष्टीकरण: इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं। (शेयर मंथन, 27 नवंबर 2009)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!