शेयर मंथन में खोजें

HG Infra Engineering Share : इस स्टॉक में अपट्रेंड है, करेक्शन आ सकता है : शोमेश कुमार की सलाह

अरुण सक्सेना: मेरे पर 35 शेयर एचजी इंफ्रा इंजीनियरिंग (HG Infra Engineering) के 686 रुपये के खरीद भाव पर हैं। क्या करें रखें या निकल जाएँ?

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार : एचजी इंफ्रा इंजीनियरिंग में अभी ऊपर की चाल है इसलिए डरने की कोई बात नहीं लग रही है। मगर यह स्टॉक काफी चल चुका है और इसमें करेक्शन का मौका बन सकता है। हालाँकि यह नहीं कहा जा सकता है कि करेक्शन कब आयेगा। यह स्टॉक जब तक 600 के नीचे दो-तीन बार बंद नहीं होता है, तब तक इसमें ऊपर की चाल बनी रहेगी। आपने जिन स्तरों पर इसे खरीदा है, वो सही नहीं था।

#hginfraengineeringsharenews #hginfrasharelatestnews #hginfrashareanalysis #hginfraengineeringshareprice #hginfraengineering #hginfrasharebuyinglevel #hginfrasharetarget #hginfrasharenewstoday #shomeshkumar

(शेयर मंथन, 20 जनवरी 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख