शेयर मंथन में खोजें

Gujarat Narmada Valley Fertilizers & Chemicals: इस Stock के बारे में जानें Expert शोमेश कुमार की सलाह

अकबरी गाजीपुरवाला: जीएनएफसी (Gujarat Narmada Valley Fertilizers & Chemicals) में छोटी अवधि में निवेश के लिए नजरिया बताइये।

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार : यह स्टॉक ठीक होने की कोशिश कर रहा है। मेरे अनुमान से यह 560 रुपये के ऊपर सकारात्मक है, जबकि 550 के स्तर के नीचे बंद होने लगता है तो यह नकारात्मक हो जायेगा। इसमें जब तक 560 का स्तर नहीं टूटता है तब तक इसे 50 डीएमए से निकल कर 600 की तरफ जाना चाहिये। इसका भविष्य का ढाँचा सकारात्मक नहीं है, न ही फंडामेंटल ट्रिगर है। इसमें जो छोटे-छोटे मौके दिख रहे हैं, वे भी बजट की वजह से हैं। इसलिए इसमें बहुत ज्यादा उम्मीद नहीं है।

#gnfcsharelatestnews #gnfcsharepricetarget #gnfcshareanalysis #gnfcsharenewstoday #gnfcshareprice #gnfcsharenews #gnfcshare #gnfcshareresult #gnfcsharereview #gnfcsharedividend #shomeshkumar

(शेयर मंथन, 20 जनवरी 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख