शेयर मंथन में खोजें

Berger Paints India Ltd Share Latest News : काफी महँगा है स्टॉक, ट्रेड के लिए खास स्तर का ध्यान रखें

सूरज कश्यप, छत्तीसगढ़ : बर्जर पेंट्स या एशियन पेंट्स में कौन सा स्टॉक लेना चाहिए? इसका सबसे अच्छा खरीद भाव क्या होना चाहिए?

Expert Shomesh Kumar : ये स्टॉक मुझे अब भी महँगा लगता है। निवेश के लिहाज से मुझे ये स्टॉक मौजूदा स्तरों पर ठीक नहीं लगता है। नीचे के स्तरों पर मिले तो इसमें पैसे लगा सकते हैं। इस स्टॉक में 530 रुपये पर 200 डीएमए की उछाल दिखायी दे रही है। मेरे हिसाब से इस स्टॉक में ट्रेड से ज्यादा कुछ नहीं करना चाहिए, निवेश के लिहाज से मुझे बिलकुल उचित नहीं लगता है। इसमें 530 रुपये का स्तर जब तक बना हुआ है, तब तक इसे लेने के बारे में सोचा जा सकता है।

(शेयर मंथन, 18 नवंबर 2023)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख