शेयर मंथन में खोजें

KPIT Technologies Ltd Share Latest News: भाव 1000 रुपये के नीचे जाने पर करें रिस्क मैनेजमेंट

विकास कुमार डांगी : केपीआईटी टेक्नोलॉजीज में नयी खरीदारी के लिए क्या करना चाहिए? मेरा 2-3 साल का नजरिया है।

Expert Shomesh Kumar: कंपनी की सेल्स ग्रोथ और मार्जिन भी ठीक लग रहा है। ये स्टॉक वर्तमान स्तरों पर मुझे ठीक-ठाक लग रहा है और मेरे अनुमान से इसमें अब और गिरावट का जोखिम भी नहीं है। लेकिन इसके भाव अगर 1000 रुपये के नीचे तीन-चार दिन बंद हो गये, तो रिस्क मैनेजमेंट करना जरूरी होगा। हालाँकि 2-3 साल के निवेश के लिए कंपनी के तिमाही नतीजों और बिक्री में सुधार का इंतजार करना चाहिए। 

(शेयर मंथन, 14 अप्रैल 2025)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • अगले 6-12 महीनों में तेज वापसी की आशा - निवेश मंथन (जून 2026)

    बाजार में इस साल की शुरुआत में यह धारणा दिख रही थी कि 2025 खराब गया है, पर 2026 उससे बेहतर होगा। आधा साल बीतने के बाद यह तो स्पष्ट है कि भूराजनीति और ट्रंप ने तब बाजार को जितना डरा रखा था, उनका वास्तविक असर उससे काफी बुरा रहा। 

  • 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ फंड - निवेश मंथन (मई 2026)

    पिछले दो वित्त-वर्ष शेयर बाजार और उसके साथ ही इक्विटी केंद्रित म्यूचुअल फंडों के लिए भी आशा-निराशा के बीच झूलते रहने वाले साबित हुए हैं। इस उठापटक ने शेयर बाजार और म्यूचुअल फंडों के प्रतिफल (रिटर्न) को बुरी तरह चोट पहुँचायी है। इस लिहाज से 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले फंडों का चयन करना एक सहज अध्ययन नहीं है। 

देश मंथन के आलेख