शेयर मंथन में खोजें

Indian Oil Corporation Ltd Share Latest News: बाजार अच्छा रहा तो 120 रुपये के ऊपर रहेगा भाव

निहारिका पूनावाला : क्रूड ऑयल जिस हिसाब से गिर रहा है, क्या ये सही समय है ओएमसी में निवेश करने का? मेरे पास आईओसी 130 रुपये के भाव पर है, इसमें क्या करें? क्या इसमें रिवर्सल आयेगा या आ चुका है?

Expert Shomesh Kumar: अंतरराष्ट्रीय बाजार में जिस तरह की हलचल है, उसे देखते ये कहना गलत नहीं होगा कि कच्चा तेल जिस तरह से टूट है उसी तरह वापसी कर सकता है। इसके अलावा बाजार में अगर तेजी बनी रही तो इसके भाव अब 120 रुपये के नीचे नहीं जाने चाहिए। मेरे अनुमान से इसके भाव एक बार 140 से 150 रुपये के दायरे का रीटेस्ट कर सकते हैं। इन स्तरों को छूने के बाद आगे की बात कर सकते हैं। 

(शेयर मंथन, 14 अप्रैल 2025)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ फंड - निवेश मंथन (मई 2026)

    पिछले दो वित्त-वर्ष शेयर बाजार और उसके साथ ही इक्विटी केंद्रित म्यूचुअल फंडों के लिए भी आशा-निराशा के बीच झूलते रहने वाले साबित हुए हैं। इस उठापटक ने शेयर बाजार और म्यूचुअल फंडों के प्रतिफल (रिटर्न) को बुरी तरह चोट पहुँचायी है। इस लिहाज से 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले फंडों का चयन करना एक सहज अध्ययन नहीं है। 

  • युद्ध, तेल संकट और महँगाई : सरकार क्यों दिखा रही बचत की राह - निवेश मंथन (अप्रैल 2026)

    प्रधानमंत्री मोदी की मितव्ययिता की अपील ने देश में खतरे की घंटी बजा दी है। सरकार हाल तक “सब ठीक है” का भरोसा दिला रही थी, पर अब प्रधानमंत्री ने पूरे देश को एकजुट होकर संकट का सामना करने का संदेश दे दिया है। 

देश मंथन के आलेख