शेयर मंथन में खोजें

सोने-चांदी के निवेशक सतर्क! क्या गिर जाएगी सोने की कीमत? जानें एक्सपर्ट की राय

प्रफुल्ल ठाकरे जानना चाहते हैं कि क्या सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आएगी? आइए, बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार से जानते हैं कि आगे क्या होने की संभावना है?

 बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार इस सवाल के जवाब में कहते हैं कि आज वैश्विक बाजारों में जो हलचल दिखाई दे रही है, उसका केंद्र बिंदु सिर्फ अमेरिका या चीन नहीं है, बल्कि पूरी दुनिया के वित्तीय तंत्र का संतुलन है। हाल ही में बिटकॉइन, सोना और डॉलर के बीच जो दिलचस्प संबंध बन रहा है, उसने निवेशकों और विश्लेषकों दोनों का ध्यान खींचा है। दरअसल, इस पूरी कहानी की जड़ रूस और यूक्रेन के युद्ध में छिपी है। बहुत लोग मानते हैं कि इस युद्ध ने आर्थिक अस्थिरता की शुरुआत की, लेकिन असल वजह अमेरिका की नीतियां हैं। जब से अमेरिका ने अपने वित्तीय और भू-राजनीतिक प्रभाव को बढ़ाने की कोशिश की है, तब से रूस, चीन और जापान जैसे देशों ने डॉलर पर अपनी निर्भरता कम करने के प्रयास तेज कर दिए हैं। यही वजह है कि इन देशों ने सोने की ओर रुख किया है। सोने की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी इसी ट्रेंड को दिखाती है। यह कहा जा सकता है कि वैश्विक अर्थव्यवस्था एक नए चरण में प्रवेश कर चुकी है  जहाँ डॉलर की बादशाहत को चुनौती मिल रही है, सोना फिर से सुरक्षित निवेश का प्रतीक बन रहा है, और बिटकॉइन जैसी डिजिटल संपत्तियाँ अनिश्चितता के बीच अपनी जगह तलाश रही हैं। निवेशकों के लिए यह समय सतर्कता और संतुलन बनाए रखने का है, क्योंकि हर चमकती चीज सोना नहीं होती।


(शेयर मंथन, 13 अक्टूबर 2025)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख