शेयर मंथन में खोजें

बॉम्बे रेयॉन और नोवार्तिस इंडिया खरीदें : सिमी भौमिक

सिमी भौमिक

तकनीकी विश्लेषक सिमी भौमिक ने मंगलवार 18 अप्रैल के एकदिनी कारोबार में बॉम्बे रेयॉन (Bombay Rayon) और नोवार्तिस इंडिया (Novartis India) में खरीदारी की सलाह दी है।

सिमी ने बॉम्बे रेयॉन (123) को 120-23 के करीब कम मात्रा में खरीदने को कहा है। उन्होंने इसका लक्ष्य 131,136,140 और 146-150 रुपये रखने की सलाह दी है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 118 या 115 रुपये के नीचे रखें।
नोवार्तिस इंडिया (741) को 741-735 के करीब खरीदने को कहा है। उन्होंने इसका लक्ष्य छोटी अवधि के लिए 760,775-85,795 और 810 रखने की सलाह दी है। मध्य अवधि में इसका लक्ष्य 830-850 रखें। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 725 या 710 रुपये के नीचे रखें।

स्पष्टीकरण: इन शेयरों में विश्लेषक या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 17 अप्रैल 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख