शेयर मंथन में खोजें

अपोलो हॉस्पिटल्स, बजाज ऑटो और डाबर इंडिया खरीदें : सिमी भौमिक

सिमी भौमिक

तकनीकी विश्लेषक सिमी भौमिक ने मंगलवार, 27 नवंबर के एकदिनी कारोबार में अपोलो हॉस्पिटल्स (Apollo Hospitals), बजाज ऑटो (Bajaj Auto) और डाबर इंडिया (Dabur India) के शेयर खरीदने की सलाह दी है।

सिमी ने कहा है कि अपोलो हॉस्पिटल्स को 1250-1245 रुपये के करीब खरीदें। उनकी सलाह है कि इस सौदे में 1263, 1268, 1274 और 1280-85 रुपये के लक्ष्य और घाटा काटने का स्तर 1238/1230 रुपये रखें।
बजाज ऑटो के लिए सिमी की सलाह है कि इसे 2649-2645 रुपये के करीब खरीदें और 2625/2620 रुपये पर घाटा काटने का स्तर रखें। इस सौदे में लक्ष्य 2665, 2674, 2690 और 2700 रुपये पर रखने के लिए कहा गया है।

डाबर इंडिया के लिए सिमी की सलाह है कि इसे 419-417 रुपये के करीब खरीदें और 415/414 रुपये पर घाटा काटने का स्तर रखें। इस सौदे में लक्ष्य 423,425 और 428/29 रुपये पर रखने के लिए कहा गया है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में विश्लेषक या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।
(शेयर मंथन, 27 नवंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख