शेयर मंथन में खोजें

एनएसई (NSE) में तकनीकी दिक्कत से कारोबार रोकना पड़ा

आज बुधवार को सुबह से ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज या एनएसई (National Stock Exchange) के भाव अटकने लगे और एक्सचेंज को सभी श्रेणियों में अपना कारोबार रोकने की नौबत आ गयी। इस खबर के पंचसूत्र :

1. एनएसई ने आज सुबह 11:40 बजे सभी श्रेणियों में अपना कारोबार रोक दिया
2. टेलीकॉम लिंक में समस्या होने के कारण एक्सचेंज को कारोबार रोकना पड़ा
3. एनएसई के बयान के अनुसार उसके पास दो सेवा प्रदाताओं के टेलीकॉम लिंक हैं और दोनों ही टेलीकॉम सेवा कंपनियों ने उन्हें उनके लिंक में समस्या होने की सूचना दी
4. एक्सचेंज के अनुसार लिंक की समस्या सुलझते ही कारोबार दोबारा शुरू कर दिया जायेगा
5. बीएसई (BSE) में कारोबार सामान्य रूप से जारी है
(शेयर मंथन, 24 फरवरी 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख