शेयर मंथन में खोजें

शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स (Sensex) 1,929 अंक टूटा

इस कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार वैश्विक अंधड़ की चपेट में आ गया और सेंसेक्स करीब पौने चार फीसदी लुढ़क गया। बाजार की आज की चाल के पंचसूत्र :

1. सेंसेक्स 48,890 तक गिरने के बाद 49,100 पर बंद, 1939 अंक या 3.80% की चोट लगी
2. निफ्टी 14,468 तक लुढ़कने के बाद 14,529 पर बंद हुआ, 568 अंक या 3.76% टूटा
3. बीएसई बैंकेक्स को 4.87% की भारी चपत, बीएसई टेलीकॉम में 3.85% और बीएसई ऑयल ऐंड गैस में 3.72% की गिरावट
4. किसी भी क्षेत्र का सूचकांक हरे निशान में नहीं
5. सेंसेक्स के सारे 30 शेयर लाल निशान में, ओएनजीसी (-6.60%), महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (-6.35%) और ऐक्सिस बैंक (-5.98%) पर सबसे ज्यादा मार
(शेयर मंथन, 26 फरवरी 2021)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख