शेयर मंथन में खोजें

डॉव जोंस (Dow Jones) 237 अंकों की मजबूती के साथ 34,434 पर बंद

कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन शुक्रवार को अमेरिकी शेयर बाजार के महत्वपूर्ण सूचकांक मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए।

पिछले बंद स्तर 34,196.82 के मुकाबले शुक्रवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) बढ़त के साथ 34,328.10 पर खुला। कल दिन भर यह हरे निशान में रहा और ऊपर की ओर 34,501.02 तक गया। आखिरकार डॉव जोंस 237.02 अंकों या 0.69% की मजबूती के साथ 34,433.84 पर बंद हुआ।
नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) शुक्रवार के कारोबार में 9.32 अंकों या 0.06% की गिरावट के साथ 14,360.39 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P 500) कल के कारोबार में 14.21 अंकों या 0.33% की बढ़ोतरी के साथ 4,280.70 पर बंद हुआ। बंद भाव के लिहाज से यह इसका रिकॉर्ड क्लोजिंग स्तर है। (शेयर मंथन, 26 जून 2021)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख