शेयर मंथन में खोजें

सेंसेक्स (Sensex) 355 अंक गिरा, निफ्टी (Nifty) 120 अंक फिसला

कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन मंगलवार को दिन भर भारतीय शेयर बाजार के अहम सूचकांकों में कमजोरी का रुख बना रहा।

पिछले बंद स्तर 52,553.40 के मुकाबले आज बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) गिरावट के साथ 52,432.88 पर खुला। वक्त के साथ बाजार की कमजोरी बढ़ती दिखी और दोपहर के ठीक बाद यह नीचे की ओर 52,013.51 तक फिसल गया। हालाँकि निचले स्तरों से खरीदारी उभरने के कारण सेंसेक्स आखिरकार 354.89 अंकों या 0.68% की गिरावट के साथ 52,198.51 पर बंद हुआ। आज सेंसेक्स के आठ शेयरों में बढ़ोतरी, जबकि 22 शेयरों में कमजोरी दर्ज की गयी।
पिछले बंद स्तर 15,752.40 के मुकाबले मंगलवार को निफ्टी (Nifty) 120.30 अंकों या 0.76% के नुकसान के साथ 15,632.10 पर बंद हुआ। आज निफ्टी के 10 शेयरों में बढ़त, जबकि 40 शेयरों में गिरावट देखी गयी। निफ्टी के शेयरों को देखें तो एशियन पेंट्स (Asian Paints) में 5.47% और अल्ट्राटेक सीमेंट (Ultratech Cement) में 1.77% की तेजी रही। दूसरी ओर हिन्डालको (Hindalco) में 3.72% की कमजोरी दर्ज की गयी। (शेयर मंथन, 20 जुलाई 2021)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख