शेयर मंथन में खोजें

तीसरे दिन भी भारतीय शेयर बाजार में जारी रहेगा तेजी का सफर, वैश्विक बाजारों से मिले संकेत

भारतीय शेयर बाजार में आज बुधवार (19 अक्टूबर) को बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। सिंगापुर निफ्टी में सुबह 8.00 बजे के आसपास 29 अंकों की तेजी दिखाई दे रही है और यह 0.17% की बढ़त के साथ 17,524 अंकों के स्तर पर मंडरा रहा है। प्रमुख एशियाई बाजार भी आज तेजी के साथ कारोबार करते नजर आ रहे हैं।

इससे पहले मंगलवार (18 अक्टूबर) को भारतीय शेयर बाजार में अच्छी-खासी बढ़त देखने को मिली थी। एनएसई का निफ्टी 175.15 अंक बढ़ कर 17486.95 के स्तर पर आ गया और 1.01% की बढ़त के साथ बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स में भी इतनी ही बढ़त देखने को मिली और इसमें 549.62 अंकों की तेजी रही। यह 0.94% उछल कर 58,960.60 के स्तर पर बंद हुआ।
एशियाई बाजारों की बात करें तो आज सुबह से जापान के निक्केई में 0.73% की उछाल दिखायी दे रही है। हालाँकि हॉन्ग कॉन्ग का हैंग सेंग 0.65% की नरमी के साथ कारोबार करता दिख रहा है। शंघाई कंपोजिट में भी 0.25% की कमजोरी नजर आ रही है। दक्षिण कोरिया का स्टॉक एक्सचेंज कॉस्पी हरे निशान में कारोबार कर रहा है और इसमें 0.43% की बढ़त नजर आ रही है।
यूरोपीय बाजार अभी खुले नहीं हैं और यहाँ मंगलवार (18 अक्टूबर) को लगातार दूसरे दिन सभी प्रमुख बाजारों में तेजी दर्ज की गयी थी। लंदन के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में 0.24% की तेजी देखने को मिली थी। वहीं पेरिस का बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) 0.44% उछल कर 6,067.00 के स्तर पर बंद हुआ। फ्रैंकफर्ट के डैक्स 30 (DAX30) में 0.92% की बढ़त देखी गयी और यह 116.58 अंक बढ़ कर बंद हुआ था।
अमेरिका के सभी प्रमुखर बाजारों में मंगलवार को (18 अक्टूबर) को भी अच्छी तेजी देखने को मिली। डॉव जोंस जहाँ 337.98 अंक या 1.12% की बढ़त के साथ 30,523.80 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डैक कंपोजिट में 96.60 अंक या 0.90% की उछाल आई और यह 10,772.40 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 में मंगलवार को 42.03 अंक या 1.14% की तेजी दर्ज की गयी और यह 3,719.98 पर बंद हुआ।
(शेयर मंथन, 19 अक्टूबर 2022)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख