शेयर मंथन में खोजें

बाजार में ऊपरी स्तर पर मुनाफावसूली, सेंसेक्स 147 और निफ्टी 25 अंक चढ़ कर बंद

 वैश्विक बाजारों से मजबूत संकेत देखने को मिले। भारी उतार-चढ़ाव के बीच अमेरिकी बाजार में फिर खरीदारी देखने को मिली।

 डाओ जोंस 350 अंक चढ़ कर बंद हुआ। इंट्राडे (कारोबारी सत्र के दौरान) डाओ में 650 अंकों तक की तेजी देखी गई। एसऐंडपी (S&P) 500 और नैस्डैक भी 1% ऊपर बंद हुए। यूरोप के बाजार में 1% तक की तेजी देखी गई। वहीं एसजीएक्स (SGX) निफ्टी की हल्की कमजोरी के साथ शुरुआत हुई। वैश्विक बाजारों से मिले संकेतों से भारतीय बाजार की मजबूत शुरुआत हुई। हालाकि ऊपरी स्तर पर मुनाफावसूली देखने को मिली। बाजार के सभी सेक्टर इंडेक्स में खरीदारी देखने को मिली। लगातार चौथे दिन बाजार बढ़त के साथ बंद होने में कामयाब रहा। रुपया आज रिकॉर्ड 83.02/$ के निचले स्तर पर पंद हुआ।

सेंसेक्स (Sensex 30) ने 58,962 का निचला स्तर जबकि 59,400 का ऊपरी स्तर छुआ। वहीं निफ्टी 50 (Nifty 50) ने 17,473 का निचला स्तर जबकि 17,607 का ऊपरी स्तर छुआ। वहीं निफ्टी बैंक ने 40,195 का निचला स्तर जबकि 40,643 का ऊपरी स्तर छुआ। सेंसेक्स 0.25% या 146 अंक चढ़ कर 59,107 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी (50) 0.14% या 25 अंक चढ़ कर 17,512 पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक 0.14% या 54 अंक चढ़ कर 40,373 पर बंद हुआ। निफ्टी ऊपरी स्तर से करीब 100 अंक फिसला। सेंसेक्स में ऊपरी स्तर से करीब 300 अंकों की गिरावट देखी गई। निफ्टी बैंक भी ऊपरी स्तर से करीब 270 अंक फिसला।

निफ्टी के चढ़ने वाले शेयरों में एचडीएफसी (HDFC) 2.15%, नेस्ले 1.81% तक चढ़ कर बंद हुए । वहीं कल आने वाले नतीजों से पहले आईटीसी (ITC) 1.78% और ऐक्सिस बैंक 1.65% तक चढ़ कर बंद हुए। निफ्टी के गिरने वाले शेयरों में एसबीआई (SBI) 1.61%, एनटीपीसी (NTPC) 1.74%, बजाज फिनसर्व 1.59% और जेएस डब्ल्यू स्टील 1.70% तक के नुकसान के साथ बंद हुए।

आज के कारोबार में फोकस में एजिस लॉजिस्टिक्स 9.30%, एसील्या सॉल्यूशंस (accelya solutions) 8.91% और सोना बीएल डबल्यू 4.53% तक की मजबूती के साथ बंद हुए। वहीं बेहतर नतीजों से सिंजिन इंटरनेशनल 6.31% तक चढ़ कर बंद हुआ । इसके अलावा आज के कारोबार में जिन शेयरों में खरीदारी देखी गई उसमें पीएनबी (PNB) हाउसिंग 8.03%, एनबीसीसी (NBCC) 4.82%, सुंदरम फाइनेंस 4.01% और देवयानी इंटरनेशनल 3.51% तक चढ़ कर बंद हुए। आज के कारोबार में जिन शेयरों में बिकवाली देखी गई उसमें गुजरात फ्लोरो 6.70%, एस्ट्रल लिमिटेड 5.22%, गो फैशन इंडिया 4.26% और एलऐंडटी टेक 4.90% तक की कमजोरी के साथ बंद हुए।

 (शेयर मंथन, 19 अक्टूबर, 2022)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख