शेयर मंथन में खोजें

ट्यूब इन्वेस्टमेंट्स (Tube Investments) फ्रांस की कंपनी का अधिग्रहण करेगी

ट्यूब इन्वेस्टमेंट्स ऑफ इंडिया लिमिटेड (Tube Investments of India Ltd) ने अपनी सब्सीडियरी कंपनी में हिस्स्दारी खरीदेगी।

ट्यूब इन्वेस्टमेंट्स ने मौजूदा शेयरधारकों से फ्रांस की अपनी सब्सीडियरी कंपनी फाइनेंशियर सी10 (Financiere C10) के 51,208 शेयरों का अधिग्रहण करेगी। इस अधिग्रहण के बाद एफसी10, ट्यूब इन्वेस्टमेंट्स की पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सीडियरी कंपनी बन जायेगी। 
गौरतलब है कि ट्यूब इन्वेस्टमेट्स ने एफसी10 कंपनी का अधिग्रहण 2010 में घोषित कर दिया था। नियमों के मुताबिक पहले चरण में कंपनी के 77.13% शेयरों का अधिग्रहण किया गया था। दूसरे चरण के तहत 31 मार्च 2013 के बाद बाकी बचे 22.87% शेयरों को अधिग्रहित किया जायेगा।
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। दोपहर 2:34 बजे 1.59% के नुकसान के साथ 207.25 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 18 दिसंबर 2012) 
 
 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख