शेयर मंथन में खोजें

एलएंडटी (L&T) को ठेके

लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड (Larsen & Toubro Ltd) को नये ठेके मिले हैं।
ये ठेके लगभग 1009 करोड़ रुपये के हैं। एलएंडटी की सब्सीडियरी कंपनी एलएंडटी कंस्ट्रक्शन (L&T Construction) को 852 करोड़ रुपये का पहला ठेका दिल्ली-एनसीआर में आईटी कैंपस के निर्माण और डिजाइनिंग के साथ-साथ बैंगलौर में रिहायशी बहुमंजिला इमारतों के निर्माण के लिए मिला है। 
206 करोड़ रुपये का ठेका स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (Steel Authority of India) से दुर्गापुर स्टील संयंत्र में कोक ओवन बैटरी के पुनर्निर्माण के लिए दिया गया है।
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। 1.36% के नुकसान के साथ यह 1,633.45 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 19 दिसंबर 2012) 
 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख