शेयर मंथन में खोजें

जीई शिपिंग (GE Shipping) : टैंकर खरीदने के लिए करार

ग्रेट ईस्टर्न शिपिंग कंपनी लिमिटेड (Great Eastern Shipping Company Ltd) ने नया प्रॉडक्ट टैंकर खरीदने के लिए करार किया है।
जिसकी क्षमता 50,000 डीडब्लूटी है। 
इसका निर्माण चीन (China) के एसटीएक्स शिपबिल्डिंग कंपनी लिमिटेड (STX Shipbuilding Company Ltd) ने किया है। 
इस करार के तहत कंपनी के पास अपने बेड़े में अन्य जहाज शामिल करने का विकल्प भी मौजूद है। यह कंपनी का पहला टैंकर होगा। जिसकी वित्तीय वर्ष 2015 तक कंपनी के जहाजी बेड़े में जोड़े जाने की उम्मीद है। 
कंपनी की यह खबर शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए कंपनी के शेयर भाव पर इस खबर का असर सोमवार  को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। शुक्रवार को बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। 2.86% के नुकसान के साथ यह 272 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 22 दिसंबर 2012)

 


Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख