शेयर मंथन में खोजें

बीपीआरएल (BPRL) : अगले चरण में एलएनजी गैस परियोजना

भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (Bharat Petroleum Corporation Ltd) की तटीय मोजाम्बिक (Mozambique) गैस परियोजना अगले चरण में प्रवेश कर गयी है। 

कंपनी की पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सीडियरी भारत पेट्रो रिसॉर्सेज लिमिटेड (Bharat Petro Resources Ltd) के मुताबिक मोजाम्बिक ब्लॉक 1 की संचालक कंपनी एनादार्को पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन (Anadarko Petroleum Corporation) ने मोजॉम्बिक तटीय क्षेत्र ब्लॉक 4 की संचालक कंपनी एनी (Eni) के साथ एक करार किया है। 
यह करार तटीय क्षेत्र 1 और 4 में प्राकृतिक गैस के संसाधनों के विकास के लिए किया गया है। जहाँ ये दोनों संचालक अलग लेकिन मिल कर कार्य करेंगे।  
यह करार 2018 तक पहली एलएनजी कार्गो की प्राप्ति की दिशा में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम है।
गौरतलब है कि कंपनी ने ऑफशोर मोजाम्बिक (Offshore Mozambique) में गैस की खोज की है। वीडियोकॉन और बीपीसीएल दोनों ही कंपनियों की मोजाम्बिक के तटीय रोवूमा बेसिन में 10% की हिस्स्दारी है। 
शुक्रवार को बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का  रुख रहा। 1.64% के नुकसान के साथ यह 344.15 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 22 दिसंबर 2012)

 


Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख