शेयर मंथन में खोजें

दिसंबर में एमऐंडएम फाइनेंस का डिस्बर्समेंट 7% बढ़ा

महिंद्रा ग्रुप की नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी (NBFC) महिंद्रा ऐंड महिंद्रा ने दिसंबर महीने के अपडेट जारी किए हैं। 2 जनवरी को कंपनी ने दिसंबर महीने का कारोबारी अपडेट जारी किया है।

 दिसंबर महीने में कंपनी का डिस्बर्समेंट 7 फीसदी बढ़कर 15,500 करोड़ रुपये रहा है। एमऐंडएम फाइनेंस ने दिसंबर महीने के अपडेट जारी कर बताया है कि डिस्बर्समेंट 4900 करोड़ रुपये होने का अनुमान है। यह रकम पिछले साल के समान अवधि के मुकाबले 5 फीसदी अधिक है। कंपनी का डिस्बर्समेंट ईयर टू डेट (Year-to-Date:YTD) 40,950 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी ने यह जानकारी एक्सचेंज फाइलिंग के जरिए दी है। यह वृद्धि सालाना आधार पर 15 फीसदी है। कंपनी का बेहतर प्रदर्शन बैलेंस शीट में भी दिख रहा है। कंपनी की संपत्ति 96,850 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। यह वृद्धि मार्च 2023 के मुकाबले 17 फीसदी अधिक है।

कंपनी का कलेक्शन एफिशिएंसी 98 फीसदी पर बरकरार है। यह नवंबर 2023 के 94 फीसदी के मुकाबले बेहतर स्थिति में है। साथ ही कंपनी ने एसेट क्वालिटी बेहतर बनाने में बढ़िया प्रोग्रेस किया है। कंपनी के पास 2.5 महीने से ज्यादा का लिक्विडिटी चेस्ट है। कंपनी का शेयर 0.29% फीसदी चढ़ कर 275.50 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 03 जनवरी 2024)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख