शेयर मंथन में खोजें

गुजरात सरकार का फंडिंग के लिए पीएफसी (PFC) के साथ करार

सरकारी पावर फाइनेंस कंपनी पीएफसी (PFC) ने गुजरात सरकार के साथ समझौता पत्र यानी एमओयू (MoU) पर हस्ताक्षर किया है।

कंपनी ने यह समझौता राज्य में चल रहे कई प्रोजेक्ट्स को पूरा करने के लिए किया है। इस समझौते का फोकस 25000 करोड़ रुपये तक वित्तीय मदद पहुंचाना है। इसके तहत जेनरेशन, ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन प्रोजेक्ट्स की फंडिंग शामिल है। पावर मंत्रालय की ओर से जारी बयान में इस बात की जानकारी दी है। इस समझौते पत्र में गुजरात ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड (GUVNL), गुजरात स्टेट इलेक्ट्रिसिटी कॉरपोरेशन लिमिटेड (GSECL), गुजरात एनर्जी ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन लिमिटेड (GETCO), दक्षिण गुजरात विज कंपनी लिमिटेड (DGVCL), मध्य गुजरात विज कंपनी लिमिटेड (MGVCL),पश्चिम गुजरात विज कंपनी लिमिटेड (PGVCL) और उत्तर गुजरात विज कंपनी लिमिटेड (UGVCL) की ओर से चल रहे प्रोजेक्ट्स को वित्तीय सहायता मुहैया कराना है। पीएफसी इन प्रोजेक्ट्स की वित्तीय जरुरतों को पूरा करेगी जिनमें लंबी अवधि के कर्ज भी शामिल हैं। पीएफसी की गुजरात पावर इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने की प्रतिबद्धता है। इन प्रोजेक्ट्स से गुजरात में करीब 10000 रोजगार के मौके भी उपलब्ध होंगे। इससे एनर्जी सस्टेनेबिलिटी और कार्यक्षमता में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। पीएफसी का शेयर 0.89% चढ़ कर 393.10 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 03 जनवरी 2024)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख