शेयर मंथन में खोजें

श्याम मेटालिक्स ने QIP से जुटाए 1385 करोड़ रुपये

स्टील बनाने वाली कंपनी श्याम मेटालिक्स ने क्यूआईपी यानी क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) के जरिए 1385 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

कंपनी का QIP ओवरसब्सक्राइब हुआ था। कंपनी की ओर से उतारे गए QIP के लिए कुल 4055 करोड़ रुपये की बोली मिली थी। यह रकम कंपनी की ओर से जुटाने वाली रकम के मुकाबले 3.5 गुना अधिक है। इसी के साथ कंपनी का QIP सफलतापूर्वक पूरा हुआ। कोलकाता की इस कंपनी ने एक्सचेंज के जरिए QIP को मिले शानदार रिस्पॉन्स की जानकारी दी।

कंपनी की QIP समिति ने हाल ही में हुई बैठक में 2.4 करोड़ इक्विटी शेयर के आवंटन को मंजूरी दी थी। यह शेयर 10 रुपये के फेस वैल्यू पर जारी किए जाएंगे। यह शेयर 38 क्यूआईबी यानी क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स को 576 रुपये प्रति शेयर के इश्यू प्राइस पर जारी किए जाएंगे। इश्यू के तहत इक्विटी शेयर कई जाने माने संस्थागत निवेशकों को जारी किए गए हैं। दूसरी तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 4 गुना से ज्यादा बढ़ा था। कंपनी का शेयर बीएसई पर 0.81 फीसदी चढ़ कर 635 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ है।

 

(शेयर मंथन, 9 जनवरी 2024)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख