शेयर मंथन में खोजें

आईआरबी इन्फ्रा के दिसंबर में टोल कलेक्शन 26% बढ़ा

आईआरबी इन्फ्रा (IRB) ने दिसंबर महीने के टोल कलेक्शन के आंकड़े जारी किए हैं।

 सालाना आधार पर दिसंबर में टोल कलेक्शन में 26 फीसदी की बढ़ोतरी रही है। दिसंबर में कंपनी का टोल कलेक्शन 488 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है, जबकि पिछले साल समान अवधि में यह 388 करोड़ रुपये था। इसके अलावा कंपनी ने नए प्रोजेक्ट्स पर भी टोल कलेक्शन का काम शुरू कर दिया है। इससे कंपनी को आगे और सकारात्मक असर होने की उम्मीद है।

कंपनी की आय बढ़ने के पीछे ट्रैफिक वॉल्यूम में वृद्धि और कुछ चुनिंदा टोल रोड पर दरों में बढ़ोतरी है जिसका संचालन कंपनी के जिम्मे है। वहीं IRB InvIT के टोल कलेक्शन में भी वृद्धि देखने को मिली है। पिछले साल दिसंबर के 77.7 करोड़ रुपये के मुकाबले 90.2 करोड़ रुपये टोल कलेक्शन दर्ज हुआ है। आपको बता दें कि कंपनी को हाल ही में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से 1683 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। कंपनी को यह ऑर्डर ग्वालियर-झांसी और कोटा बाईपास के लिए मिला है। इसमें कंपनी के पास टोल कलेक्शन, ऑपरेशन और रखरखाव की भी जिम्मेदारी होगी। इससे पहले भी एनएचएआई (NHAI) से IRB InvIT ट्रस्ट को नेशनल हाईवे 44 के ललितपुर-लखनाडॉन सेक्शन के लिए लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस मिला है। इस प्रोजेक्ट के लिए कंपनी को शुरुआती भुगतान के तौर पर 4428 करोड़ रुपये मिले हैं। साथ ही 20 साल के कंसेशन अवधि को आय के साथ जोड़ दिया गया है। IRB इन्फ्रा के शेयरों में तेजी देखने को मिली।
मंगलवार को शेयर में करीब 9 फीसदी की तेजी रही।

 

(शेयर मंथन, 10 जनवरी, 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख