शेयर मंथन में खोजें

ल्यूपिन को धूम्रपान की आदत छुड़ाने वाली दवा के लिए मंजूरी मिली

दवा कंपनी ल्यूपिन को अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर यानी यूएसएफडीए से दवा के लिए मंजूरी मिली है।

 कंपनी को Varenicline यानी वेरेनिसिलिन दवा के लिए मंजूरी मिली है। इस दवा का इस्तेमाल धूम्रपान की लत को छुड़ाने के लिए किया जाता है। इसके अलावा ड्राई आई से जुड़ी बीमारी के इलाज में भी इस दवा का इस्तेमाल किया जाता है। यूएसएफडीए से मंजूरी के बाद कंपनी अमेरिकी बाजार में दवा को उतारेगी। यह दवा दो क्षमता में मौजूद है। इस दवा का डोज 0.5 मिली ग्राम और 1 मिली ग्राम है।यह दवा Chantix यानी चैंटिक्स के जेनरिक संस्करण के समान है। इस दवा की मैन्युफैक्चरिंग फाइजर के पीएफ प्रिज्म सीवी (PF PrismC.V.) करती है। IQVIA MAT के नवंबर 2023 के आंकड़ों के मुताबिक Varenicline दवा की अमेरिकी बाजार में सालाना बिक्री 41.2 करोड़ डॉलर है। ल्यूपिन का शेयर बीएसई पर 0.75% चढ़ कर 1406.50 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ। कंपनी ने मंगलवार को आंखों की दवा अमेरिकी बाजार में उतारी है। इस दवा का इस्तेमाल मोतियाबिंद की सर्जरी के बाद होने वाले सूजन को कम करने में किया जाता है।

(शेयर मंथन, 10 जनवरी, 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख