शेयर मंथन में खोजें

तीसरी तिमाही में फेडरल बैंक का मुनाफा 25% बढ़ा

फेडरल बैंक ने तीसरी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। बैंक का मुनाफा 804 करोड़ रुपये से बढ़कर 1007 करोड़ रुपये हो गया है।

 ब्याज से शुद्ध आय 1957 करोड़ रुपये से बढ़कर 2123 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। बैंक का ग्रॉस एनपीए (NPA) तिमाही आधार पर 2.26% से बढ़कर 2.29% हो गया है। नेट NPA बिना किसी बदलाव के 0.64% पर स्थिर है। सालाना आधार पर बैंक का प्रोविजन 199 करोड़ रुपये से घटकर 91 करोड़ रुपये हो गया है, वहीं तिमाही आधार पर प्रोविजन 44 करोड़ रुपये से बढ़कर 91 करोड़ रुपये हो गया है। तीसरी तिमाही में अन्य आय 62% बढ़कर 863 करोड़ रुपये हो गई है। 31 दिसंबर तक कैपिटल एडिक्वेसी रेश्यो 15.02% दर्ज हुआ है। प्रोविजन कवरेज रेश्यो 71.08% पर रहा है। नेट इंटरेस्ट मार्जिन यानी एनआईएम (NIM) 3.22% से घटकर 3.19% हो गया है। शुद्ध ब्याज मार्जिन यानी एनआईएम (NIM) 1957 करोड़ रुपये से बढ़कर 2123 करोड़ रुपये हो गया है। बैंक का एडवांसेज 18% बढ़कर 1.99 लाख करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। वहीं जमा (डिपॉजिट) 19% बढ़कर 2.39 लाख करोड़ रुपये हो गया है। तिमाही आधार पर नए NPA यानी स्लिपेजेज 31% बढ़कर 479 दर्ज हुआ है। 31 दिसंबर तक CASA रेश्यो 30.63% के स्तर पर पहुंच गया है। बैंक का शेयर बीएसई पर 2.54% गिर कर 145.90 रुपये प्रति शेयर बंद हुआ। 

(शेयर मंथन, 17 जनवरी 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख