शेयर मंथन में खोजें

लार्सन ऐंड टूब्रो को 1000-2500 करोड़ रुपये की रेंज में ऑर्डर मिला

इन्फ्रा सेक्टर की दिग्गज कंपनी लार्सन ऐंड टूब्रो की सब्सिडियरी को महत्वपूर्ण ऑर्डर मिला है। कंपनी को भारत और ओमान से ऑर्डर मिला है।

 लार्सन ऐंड टूब्रो कंस्ट्रक्शन के बिल्डिंग और फैक्ट्रीज कारोबार को 1000-2500 करोड़ रुपये के रेंज में ऑर्डर मिला है। बिल्डिंग और फैक्ट्रीज के आवासीय कारोबार को महाराष्ट्र सरकार के गवर्मेंट प्लानिंग ऐंड डेवलपमेंट अथॉरिटी से ऑर्डर मिला है। इसके तहत ईडब्लूएस (EWS) हाउसिंग का निर्माण करना है। ऑर्डर के तहत कंपनी को नवी मुंबई में 14 टावर्स सहित जुड़े इन्फ्रास्ट्रक्चर को भी विकसित करना है। कंपनी को सिविल स्ट्र्क्टर के काम के तहत डिजाइन और निर्माण भी शामिल है। साथ ही फिनिशिंग और दूसरे बाहरी विकास का भी काम है। इस प्रोजेक्ट को 42 महीने में पूरा करना होगा। इसके अलावा कंपनी को ओमान (मस्कट) से मिक्सड यूज्ड डेवलपमेंट प्रोजेक्ट के लिए ऑर्डर मिला है। इसके तहत 3 स्टार होटल का निर्माण करना है। इसमें 80 होटल रूम का निर्माण करना है। साथ ही 101 सर्विस अपार्टमेंट के अलावा 23 आवासीय अपार्टमेंट और ऑफिस ब्लॉक का निर्माण शामिल है। कंपनी का शेयर बीएसई पर 0.059% गिरकर 3571.70 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

 (शेयर मंथन, 17 जनवरी 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख