शेयर मंथन में खोजें

तीसरी तिमाही में एचयूएल के मुनाफे में मामूली बढ़ोतरी

देश की सबसे बड़ी कंज्यूमर गुड्स कंपनी एचयूएल यानी हिन्दु्स्तान यूनिलीवर ने तीसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं।

कंपनी के मुनाफे में 0.6% की मामूली बढ़ोतरी हुई है। कंपनी का मुनाफा 2505 करोड़ रुपये से बढ़कर 2519 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं कंपनी की आय में 0.3% की मामूली गिरावट देखी गई है। वहीं कंपनी की आय 15228 करोड़ रुपये से घटकर 15188 करोड़ रुपये हो गई है। कंपनी के कामकाजी मुनाफे में 0.1% की हल्की बढ़त देखने को मिली है। कंपनी का कामकाजी मुनाफा 3537 करोड़ रुपये से बढ़कर 3540 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं कंपनी के मार्जिन में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है। मार्जिन 23% से बढ़कर 23.3% हो गया है। तीसरी तिमाही में कंपनी का वॉल्यूम ग्रोथ 2% रहा है। तिमाही आधार पर वॉल्यूम सपाट रहा है वहीं सालाना आधार पर यह 5% से घटकर 2% के स्तर पर आ गया है। कंपनी के मुताबिक वॉल्यूम में धीरे-धीरे सुधार देखने को मिल रहा है। शहरी मांग मजबूत बनी हुई है, हालाकि ग्रामीण मांग में अभी कंपनी के होम केयर कारोबार से आय में 1.3% की गिरावट देखने को मिली है और यह 5448 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं कामकाजी मुनाफा 9% गिरकर 966 करोड़ रुपये हो गई है। एचयूएल का शेयर बीएसई पर 0.66% चढ़ कर 2564.75 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।                                         

(शेयर मंथन, 19 जनवरी, 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख