शेयर मंथन में खोजें

तीसरी तिमाही में अल्ट्राटेक सीमेंट का मुनाफा 67 फीसदी बढ़ा

सीमेंट की दिग्गज कंपनी अल्ट्राटेक सीमेंट ने तीसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी के मुनाफे में 67 फीसदी या 1.6 गुना बढ़ा है।

 कंसोलिडेटेड आधार पर कंपनी का मुनाफा 1063 करोड़ रुपये से बढ़कर 1775 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी की आय में 8 फीसदी की वृद्धि हुई है। कंपनी की आय 15,521 करोड़ रुपये से बढ़कर 16740 करोड़ रुपये हो गई है। कंपनी के कामकाजी मुनाफे में 39.3 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी का कामकाजी मुनाफा 2336 करोड़ रुपये से बढ़कर 3255 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गई है।वहीं कंपनी का मार्जिन 15.1% से बढ़कर 19.4% हो गया है। कंपनी के मुताबिक तीसरी तिमाही में घरेलू क्षमता इस्तेमाल 77% रहा है। कंसोलिडेटेड आधार पर सेल्स वॉल्यूम 6% बढ़ा है। तीसरी तिमाही में कंपनी ने रिकॉर्ड मुनाफा दर्ज की है। तिमाही आधार पर कंपनी के मुनाफे में 39 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। भारतीय कारोबार के लिए कंपनी का ऑपरेटिंग EBITDA 1208 रुपये प्रति टन रहा है। यह सालाना आधार पर 34 फीसदी जबकि तिमाही आधार पर 27 फीसदी बढ़ा है। प्राइस रियलाइजेशन में भी सुधार देखने को मिला है। तिमाही आधार पर इसमें 2.1 फीसदी जबकि सालाना आधार पर 2.8 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। अच्छे नतीजों से शेयर 2.04% चढ़ कर 10093.70 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ है।  

(शेयर मंथन, 19 जनवरी, 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख