शेयर मंथन में खोजें

तीसरी तिमाही में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) का मुनाफा 40% बढ़ा

रक्षा क्षेत्र की सरकारी कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ने तीसरी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी के मुनाफे में 40% की बढ़ोतरी देखने को मिली है।

कंपनी का कंसो मुनाफा 613 करोड़ रुपये से बढ़कर 860 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। वहीं कंपनी की आय सपाट रही है। कंपनी की आय 4131 करोड़ रुपये से बढ़कर 4137 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी के कामकाजी मुनाफे में 24 फीसदी की वृद्धि हुई है। कामकाजी मुनाफा 863 करोड़ रुपये से बढ़कर 1073 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी के मार्जिन में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है। मार्जिन 20.7% से बढ़कर 25.4% के स्तर पर पहुंच गया है। कंपनी का शेयर 0.71% चढ़ कर 191.05 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ है। आपको बता दें कि भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ने 70 पैसे प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है। एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक डिविडेंड के लिए 10 फरवरी रिकॉर्ड तारीख तय की गई है। 1 जनवरी तक कंपनी की ऑर्डर बुक 76,217 करोड़ रुपये है।  

(शेयर मंथन, 29 जनवरी 2024)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख