शेयर मंथन में खोजें

तीसरी तिमाही में अदाणी ग्रीन एनर्जी का मुनाफा 32% गिरा

अदाणी ग्रीन एनर्जी ने तीसरी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी के मुनाफे में 32% की गिरावट देखने को मिली है।

 कंपनी का कंसो मुनाफा 475 करोड़ रुपये से घटकर 325 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया है। वहीं कंपनी की आय में 29 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। कंपनी की आय 3551 करोड़ रुपये से बढ़कर 4562 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी के कामकाजी मुनाफे में 3.4 फीसदी की वृद्धि हुई है। कामकाजी मुनाफा 1477 करोड़ रुपये से बढ़कर 1527 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी के मार्जिन में भी गिरावट देखने को मिली है। मार्जिन 41.6% से घटकर 33.5% के स्तर पर पहुंच गया है। कंपनी की आय और कामकाजी मुनाफे में बढ़ोतरी की वजह 1154 मेगा वाट नई क्षमता के जुड़ने के कारण संभव हो सका है। साथ ही क्षमता इस्तेमाल में भी बढ़ोतरी हुई है। कंपनी ने 8000 मेगा वाट के मैन्युफैक्चरिंग के लिए पावर परचेजिंग एग्रीमेंट किया हुआ है। इसके लिए सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया की ओर से टेंडर लाया गया था। कंपनी के पास फिलहाल कुल 19,834 मेगा वाट का पावर परचेज एग्रीमेंट किया हुआ है। कंपनी का शेयर 3.11% चढ़ कर 1716.20 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ है। आपको बता दें कि अदाणी ग्रीन एनर्जी देश में सबसे ज्यादा रिन्युएबल एनर्जी उत्पादन करने वाली कंपनी है। 

(शेयर मंथन, 29 जनवरी 2024)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख