शेयर मंथन में खोजें

बुधवार के इंट्राडे सौदों के लिए अनुज गुप्ता (Anuj Gupta) की सलाह

इंडिया इन्फोलाइन के वीपी अनुज गुप्ता (Anuj Gupta) ने बुधवार (06 अप्रैल) के एकदिनी कारोबार के लिए सोना (Gold), चांदी (Silver) और डॉलर-रुपया या यूएसडी आईएनआर खरीदने और एमसीएक्स कॉपर (MCX COPPER), क्रूड ऑयल (Crude Oil) बेचने की सलाह दी है। 

अनुज गुप्ता ने सोने (51,100) को 50,750 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदने की सलाह दी है और इस सौदे में घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 51,800 रुपये पर रखने के लिए कहा है। चांदी (65,700) के लिए उन्होंने सलाह दी है कि इसे 64,900 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदें। इस खरीदारी सौदे में घाटा काटने का स्तर 67,000 रुपये होगा। डॉलर-रुपया या यूएसडी आईएनआर (75.40) को 75.20 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदने के लिए कहा गया है और इसमें घाटा काटने का स्तर 75.90 रुपये का है। 

अनुज गुप्ता ने एमसीएक्स कॉपर के लिए सलाह दी है कि इसे 824 के दायरे में बेचें और 831 रुपये का लक्ष्य रखें। इस बिकवाली सौदे में घाटा काटने का स्तर 815 रुपये होगा। क्रूड ऑयल के लिए सलाह दी है कि इसे 7,950 के दायरे में बेचें और 8,150 रुपये का लक्ष्य रखें। इस बिकवाली सौदे में घाटा काटने का स्तर 7,500 रुपये का है।

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है। 

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में विश्लेषक या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 06 अप्रैल 2022)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!