शेयर मंथन में खोजें

ब्रिटानिया, अपोलो टायर्स खरीदें और पीआई इंडस्ट्रीज बेचें : रिलायंस सिक्योरिटीज

रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने मंगलवार (11 अक्टूबर) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस जारी की है। इसमें ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज (Britannia Industries) और अपोलो टायर्स (Apollo Tyres) के शेयर खरीदने की सलाह दी है, जबिक पीआई इंडस्ट्रीज (PI Industries) के शेयर बेचने का सुझाव दिया है।

ब्रोकिंग कंपनी ने ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के शेयर 3,762- 3,740 रुपये के दायरे में बेचने का सुझाव दिया है। इन शेयरों के लिए 3,888 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 3,690 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाने की सिफारिश की है। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 3,798 रुपये था।
इसके अलावा ब्रोकिंग कंपनी का सुझाव है कि अपोलो टायर्स के शेयर को 268- 266 रुपये के दायरे में खरीदना सही रहेगा। इनके लिए 279 रुपये का लक्ष्य तय करते हुए 263 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाया जाना चाहिए। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 270 रुपये रहा था।
ब्रोकिंग कंपनी ने पीआई इंडस्ट्रीज के शेयर बेचने की सलाह दी है। इनके लिए 2,910 रुपये का लक्ष्य तय करते हुए 3,004-3,020 रुपये के दायरे में बेचा जा सकता है। इस शेयर के लिए 3,067 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाने की सिफारिश की है। इसका पिछला बंद भाव 2,985 रुपये दर्ज किया गया था।
ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 11 अक्टूबर 2022)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख