शेयर मंथन में खोजें

पॉलीकैब इंडिया, टाटा मोटर्स और जाइडस लाइफसाइंसेज खरीदें : रिलायंस सिक्योरिटीज

रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने सोमवार (28 नवंबर) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में पॉलीकैब इंडिया (Polycab India), टाटा मोटर्स (Tata Motors) और जाइडस लाइफसाइंसेज (Zydus Lifesciences) के शेयरों में खरीदारी करने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग कंपनी ने पॉलीकैब इंडिया के शेयर 2520-2535 रुपये के दायरे में खरीदने की सलाह दी है। इन शेयरों के लिये 2610 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 2510 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाने का सुझाव दिया है। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 2550 रुपये था।

इसके अलावा ब्रोकिंग कंपनी ने टाटा मोटर्स के शेयर 427-430 रुपये के दायरे में खरीदने की सिफारिश की है। इनके लिए 445 रुपये का लक्ष्य तय करते हुए 425 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 433 रुपये रहा था।

ब्रोकिंग कंपनी ने जाइडस लाइफसाइंसेज के शेयरों में भी खरीदारी करने का सुझाव दिया है। इन्हें 395-398 रुपये के दायरे में खरीद सकते हैं। इनके लिए 414 रुपये का लक्ष्य तय करते हुए 392 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाने की सिफारिश की है। इसका पिछला बंद भाव 402 रुपये दर्ज किया गया था।

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 28 नवंबर 2022)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख