शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी, एशियन पेंट्स, एसीसी, एचबीएल पावर और अपोलो टायर्स खरीदें: आईसीआईसीआई डायरेक्ट

ब्रोकिंग कंपनी आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने सोमवार (28 नवंबर) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मोमेंटम पिक्स में निफ्टी (Nifty), एशियन पेंट्स (Asian Paints), एसीसी (ACC), एचबीएल पावर सिस्टम्स (HBL Power Systems) और अपोलो टायर्स (Apollo Tyre) के शेयर खरीदने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग कंपनी ने एचबीएल पावर सिस्टम्स के शेयर शुक्रवार 25 नवंबर के भाव पर 14 दिन के नजरिये से और अपोलो टायर्स को 25 नवंबर के भाव पर तीन दिन के नजरिये से खरीदने का सुझाव दिया है।

ब्रोकिंग कंपनी ने आज निफ्टी को 18532-18566 रुपये के दायरे में खरीदने की सिफारिश की है। इसके लिए 18599/18649 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 18497.00 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाने का सुझाव दिया है।

एशियन पेंट्स के शेयरों में ब्रोकिंग कंपनी ने खरीदारी की सलाह दी है। इन्हें 3116-3122 रुपये के दायरे में खरीदा जा सकता है। इन शेयरों के लिए 3150.50/3181.00 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 3088.40 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाया जाना चाहिए।

इसके अलावा आज एसीसी के शेयर खरीदने का सुझाव दिया है। इस शेयर को 2498-2504 रुपये के दायरे में खरीद सकते हैं। इसके लिये 2526.40/2551.00 रुपये का लक्ष्य रख्ते हुए 2476.40 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाना चाहिए।

ब्रोकिंग कंपनी ने एचबीएल पावर सिस्टम्स के शेयरों में 25 नवंबर के भाव पर 14 दिन के नजरिये से खरीदारी करने की सिफारिश की है। इन्हें 112-116 रुपये के दायरे में खरीदा जा सकता है। इन शेयरों के लिए 125 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 107.50 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाया जाना चाहिए।

इसके अलावा ब्रोकिंग कंपनी ने अपोला टायर्स को 25 नवंबर के भाव पर तीन दिन के नजरिये से खरीदने का सुझाव दिया है। इन्हें 292-294 रुपये के दायरे में खरीदा जा सकता है। इन शेयरों के लिए 303 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 284.00 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाया जाना चाहिए।

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 28 नवंबर 2022)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख