शेयर मंथन में खोजें

पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन खरीदें, एल ऐंड टी और बैंक ऑफ बड़ौदा बेचें : रिलायंस सिक्योरिटीज

रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने मंगलवार (17 जनवरी) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (Power Grid Corporation of India) के स्टॉक में खरीदारी करने, जबकि लार्सन ऐंड टूब्रो (Larsen & Toubro) और बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) के पोजीशन शॉर्ट करने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग कंपनी ने पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के स्टॉक में लॉन्ग पोजीशन लेने की सिफारिश की है। इसे 212-214 रुपये के दायरे में खरीदा जा सकता है। इनके लिये 220 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 210 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 216 रुपये था।

इसके अलावा ब्रोकिंग कंपनी ने लार्सन ऐंड टूब्रो के स्टॉक बेचने का सुझाव दिया है। इन्हें 2150-2160 रुपये के दायरे में बेचा जा सकता है। इनके लिए 2105 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 2180 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 2137 रुपये था।

ब्रोकिंग कंपनी ने बैंक ऑफ बड़ौदा के शेयर भी बेचने का परामर्श दिया है। इन्हें 187-189 रुपये के दायरे में बेच सकते हैं। इनके लिए 181 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 191 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 186 रुपये था।

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 17 जनवरी 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख