शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी, टाटा स्टील और यूनियन बैंक खरीदें, पिडिलाइट इंडस्ट्रीज बेचें : आईसीआईसीआई डायरेक्ट

ब्रोकिंग कंपनी आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने मंगलवार (17 जनवरी) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मोमेंटम पिक्स में निफ्टी (Nifty), टाटा स्टील (Tata Steel) और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (Union Bank of India) के शेयर खरीदने की, जबकि पिडिलाइट इंडस्ट्रीज (Pidilite Industries) के स्टॉक बेचने की सलाह दी है। यूनियन बैंक के स्टॉक में सोमवार 16 जनवरी के भाव पर 14 दिन के नजरिये से खरीदारी करने का सुझाव दिया है।   

ब्रोकिंग कंपनी ने आज निफ्टी को 17830-17862 रुपये के दायरे में खरीदने का सुझाव दिया है। इसके लिए 17897/17948 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 17793.00 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाना चाहिए।

टाटा स्टील के शेयर 119.50-119.80 रुपये के दायरे में खरीदने का परामर्श दिया गया है। इसके लिए 121.30 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 118.40 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाना ठीक रहेगा।

ब्रोकिंग कंपनी ने पिडिलाइट इंडस्ट्रीज के शेयर 2452-2456 रुपये के दायरे में बेचने की सलाह दी है। इन शेयरों के लिए 2422.00 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 2474.20 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाया जाना चाहिए।

इसके अलावा आज यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के शेयर 16 जनवरी के भाव पर 14 दिन के नजरिये से खरीदने का सुझाव दिया है। इस शेयर को 80.5-82.00 रुपये के दायरे में खरीद सकते हैं। इसके लिए 91.00 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 74.00 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाना चाहिए। 

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 17 जनवरी 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!