शेयर मंथन में खोजें

गुरुवार, 02 फरवरी के इंट्राडे सौदों के लिए अनुज गुप्ता (Anuj Gupta) की सलाह

इंडिया इन्फोलाइन के वीपी अनुज गुप्ता (Anuj Gupta) ने गुरुवार (02 फरवरी) के एकदिनी कारोबार के लिए सोना (Gold), चांदी (Silver), एमसीएक्स कॉपर (MCX Copper), निफ्टी (Nifty), बैंक निफ्टी (Bank Nifty) और डॉलर-रुपया या यूएसडी आईएनआर (Usdinr) खरीदने की सलाह दी है, जबकि क्रूड ऑयल (Crude Oil) को बेचने का सुझाव दिया है।

अनुज गुप्ता ने सोने (57700) को 58300 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदने की सलाह दी है और इस सौदे में घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 57400 रुपये पर रखने के लिए कहा है। चांदी (69700) के लिए उन्होंने सलाह दी है कि इसे 71000 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदें। इस खरीदारी सौदे में घाटा काटने का स्तर 69000 रुपये होगा। उन्होंने एमसीएक्स कॉपर (777) को 793 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदने के लिए कहा है। इसमें स्टॉप लॉस का स्तर 772 रुपये का है। 

अनुज गुप्ता ने निफ्टी को 17600 रुपये पर 17950 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदने की सलाह दी है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 17450 रुपये पर रखने के लिए कहा है। उन्होंने बैंक निफ्टी (40100) को 40900 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदने के लिए कहा है। इस खरीदारी सौदे में घाटा काटने का स्तर 39550 रुपये का है।  

उन्होंने डॉलर-रुपया या यूएसडी आईएनआर (81.80) को 82.30 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदने के लिए कहा है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 81.40 रुपये का है।

एमसीएक्स क्रूड ऑयल को उन्होंने 6350 रुपये में बेचने और 6100 रुपये का लक्ष्य रखने के लिए कहा है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 6500 रुपये का है।  

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में विश्लेषक या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 02 फरवरी 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख