शेयर मंथन में खोजें

बुधवार, 24 मई के इंट्राडे सौदों के लिए अनुज गुप्ता (Anuj Gupta) की सलाह (2)

इंडिया इन्फोलाइन के वीपी अनुज गुप्ता (Anuj Gupta) ने बुधवार (24 मई) के एकदिनी कारोबार के लिए सोना (Gold), चांदी (Silver), एमसीएक्स कॉपर (MCX Copper), एमसीएक्स क्रूड ऑयल (MCX Crude Oil), निफ्टी (Nifty), बैंक निफ्टी (Bank Nifty) और सेंसेक्‍स (Sensex) खरीदने की सलाह दी है।

अनुज गुप्ता ने सोने (60000) को 60700 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदने की सलाह दी है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 59700 रुपये पर रखने के लिए कहा है। चांदी (71600) के लिए उन्होंने सलाह दी है कि इसे 72700 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदें। इस खरीदारी सौदे में घाटा काटने का स्तर 71000 रुपये होगा।

उन्होंने एमसीएक्स कॉपर (712) को 719 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदने के लिए कहा है। इसमें स्टॉप लॉस का स्तर 707 रुपये का है। एमसीएक्स क्रूड ऑयल के लिए उन्होंने सलाह दी है कि इसे 6000 रुपये में खरीदें और 6300 रुपये का लक्ष्य रखें। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 5900 रुपये का है। 

अनुज गुप्ता ने निफ्टी को 18150 रुपये पर 18350 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदने की सलाह दी है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 18000 रुपये पर रखने के लिए कहा है। उन्होंने बैंक निफ्टी (43400) को 44300 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदने के लिए कहा है। इस खरीदारी सौदे में घाटा काटने का स्तर 43100 रुपये का है।

इसके अलावा आज सेंसेक्‍स (61400) के लिए उन्‍होंने सलाह दी है क‍ि इसे 62300 रुपये के लक्ष्‍य के साथ खरीदें। इस खरीदारी सौदे में घाटा काटने (स्‍टॉप लॉस) का स्‍तर 61000 रुपये पर रखने के लिए कहा है।

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में विश्लेषक या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 24 मई 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख