शेयर मंथन में खोजें

ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज और कोटक महिंद्रा बैंक खरीदें, डिविस लैब बेचें : रिलायंस सिक्योरिटीज

रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने बुधवार (23 अगस्त) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज (Britannia Industries Ltd) और कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank Ltd) का स्टॉक खरीदने, जबकि डिविस लैबोरेट्रीज (Divi's Laboratories Ltd) का स्टॉक बेचने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग कंपनी ने आज ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज का स्टॉक 4444-4478 रुपये के दायरे में खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 4590 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 4416 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 4512 रुपये था।

ब्रोकिंग कंपनी ने डिविस लैबोरेट्रीज का स्टॉक बेचने का परामर्श दिया है। इसे 3681-3708 रुपये के दायरे में बेच सकते हैं। इसके लिए 3597 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 3750 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 3653 रुपये था।

आज कोटक महिंद्रा बैंक के स्टॉक को 1737-1750 रुपये के दायरे में बेचने का सुझाव दिया गया है। इसके लिए 1794 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 1726 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 1763 रुपये था।

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 23 अगस्त 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख